मैनपुरी। गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को जिलेभर में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
शहर में जिला खेल कार्यालय ने क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर सिंधिया तिराहे होती हुई ब्रह्मदेव मंदिर पहुंची। जहां से वापस स्टेडियम गेट पर पहुंचकर समाप्त हो गई। दौड़ का शुभारंभ केपी सिंह क्रीड़ा अधिकारी ने किया। इस दौरान सीटू यादव प्रथम, वोकेश कुमार द्वितीय, जयपाल तृतीय, सचिन कुमार चतुर्थ, भूपेंद्र सिंह पांचवे व शिवम चौहान ने छठा स्थान हासिल किया।
वहीं बेवर में दौड़ जूनियर हाईस्कूल पुराना बाजार से सुभाष पार्क, मुख्य मार्ग जीटी रोड से टाउनहाल तक आयोजित हुई। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर चेयरमैन सरितकांत भाटिया, विजय सिंह बैस, भैयालाल गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, दिलीप दुबे, तोताराम शाक्य, सोनू शर्मा, महेंद्र सिंह, अभेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कुसमरा में लोगों ने मैराथन दौड़ लगाई।
भाजपा जिला महामंत्री रमाशंकर तिवारी ने कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। मैराथन दौड़ पार्टी कार्यालय से सदर बाजार, यादव नगर, उजागरपुर, रामनगर रोड, मैनपुरी रोड होती हई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर समाप्त हुयी। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, आलोक अग्निहोत्री, प्रदीप तिवारी आदि रहे।
किशनी में भाजपा कार्यकर्ताओं मैराथन दौड़ में भाग लिया। इस मौके पर सुधीर गुप्ता, रविंद्र भदौरिया, सुरेंद्र शाक्य, आदेश गुप्ता, राजा दुबे रहे। कुरावली में सोमवार को महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।
वहीं ज्योति में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मैराथन दौड़ लगाई। दौड़ का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया। वहीं लोगों को फ्री में दवास का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रभारी पंकज पाठक, विकास गुप्ता, प्रवीण कुमार, गणेश चौहान, अतुल प्रताप चौहान, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
भोगांव में मैराथन दौड़ में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दौड़ छोटा बाजार, पीपल मंडी, नेशनल इंटर कालेज, जगतनगर होते हुये मोहल्ला चौधरी में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर कलक्टर सिंह राजपुत, सुरेंद्र चौहान, राजीव पांडेय, राजेंद्र सोनी, अस्तेंद्र गुप्ता, जितेंद्र राजपूत, सुरेंद्र शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।