फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
पटियाली।
विज्ञापन

अलीगंज-पटियाली हाइवे मार्ग पर तंबाकू से लदे ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गईं। वहीं साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
बेंचेलाल(25) पुत्र महावीर सिंह निवासी नगला मानसिंह अपने मित्र मुकेश(37) पुत्र बालिस्टर के साथ गांव से पटियाली बाजार से कुछ खरीदने गया हुआ था। देर सांय जब वह वापस गांव जा रहे थे तो उनकी बाइक में ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे बेंचेलाल की मौके पर ही मौत हो गईं। जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगिरों ने जब उन्हें पड़े हुए देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने घायल मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय रैफर कर दिया। वहीं बैंचेलाल के परिवारीजनों को घटना में उसकी मौत की सूचना दी गई तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता पुत्र था बैंचेलाल
पटियाली बेंचेलाल अपने परिवार में इकलौता था। वहीं परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी हेयर कटिंग की दुकान करता था, जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। उसकी मौत के बाद परिवारीजनों के सामने भरण पोषण की समस्या है। मां-बाप बुजुर्ग हैं। उसके दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें