फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भी है ब्लू व्हेल की दस्तक!

विज्ञापन
blue whale
विज्ञापन
एटा। शहर के सीबीएसई बोर्ड के नामचीन स्कूल की दूसरी मंजिल से एक छात्र कूद गया। लोग इसे ब्लू व्हेल का स्टेप बता रहे हैं। तो वहीं कुछ का कहना है कि शिक्षक के डांटने से क्षुब्ध हुए छात्र ने अपनी कक्षा से छलांग लगा दी थी। वहीं प्रधानाचार्य का कहना है कि छाद्ध को चक्कर आने के चलते वह नीचे गिर गया था।
विज्ञापन

सोमवार को एक स्कूल की दूसरी मंजिल से छात्र के कूदने की घटना से सनसनी फैल गई। विद्यालय से लेकर नगर में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है। लोग इसे ब्लू व्हेल गेम से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ ने तो इसे जानलेवा गेम का स्टेप बताया है। जानकारी के अनुसार एक सीबीएसई बोर्ड के स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र अचानक दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। जो नीचे पड़ी टीन शैड़ पर आकर किया। घटना के बाद विद्यालय में हडकंप मच गया। प्रधानाचार्य के साथ साथ शिक्षको के हाथ पैर फूल गए। हालांकि जब स्कूल प्रधानाचार्य से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि छात्र को चक्कर आ गए थे। जिससे वह टीन शेड पर गिर गया था।

- अभिभावक बुलाकर सौंपा छात्र ::
विद्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही छात्र ने दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगाई और इसकी जानकारी विद्यालय प्रधानाचार्य को हुई। उन्होंने तत्काल छात्र के अभिभावको को विद्यालय बुलाया। जिसके बाद उन्होंने छात्र को अभिभावको को सौंपते हुए उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन

- गुमसुम था छात्र
बताया जा रहा है कि कक्षा 11वीं का छात्र जिस वक्त वह स्कूल की दूसरी मंजिल से कूदा। उससे पहले भी वह गुमसुम दिख रहा था। जिस तरह से छात्र देखा गया है। उससे सभी लोग यहीं अंदाजा लगा रहे हैं कि छात्र ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में आकर छलांग लगाई है।
- छात्र ने कूदने से पूर्व लिखा था पत्र ::
यह भी कहा जा रहा है कि एक शिक्षक ने छात्र में सभी छात्र छात्राओं के बीच में डांट लगा दी थी। जिससे क्षुब्ध होकर छात्र ने छलांग लगाए जाने जैसा घातक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि छात्र ने छलांग लगाए जाने से पहले एक पत्र भी लिखा है। जिसमें शिक्षक के साथ साथ कुछ बच्चों के नाम भी लिखे गए बताए जा रहे हैं।
- आखिर कहां था विद्यालय स्टाफ ?
छात्र जब छलांग लगाने की तैयारी कर रहा था। तब विद्यालय का स्टाफ कहां था। अगर छात्र गुमसुम रहा रहा था तो उसे विद्यालय के शिक्षको ने अकेला क्यों रहने दिया। छात्र के दो मंजिल से कूदने को लेकर तमाम तरह के प्रशभन खड़े हो गए है। जिसको लेकर कोई भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें