फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विकलांग सहायता संस्था रविवार को टाटा मोटर्स नुनिहाई परिसर में दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगा रही है। शिविर में सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली के विशेषज्ञ डा. रंजन वाधवा और डा. अजय गुप्ता दिव्यांगों का परीक्षण करेंगे। मानसिक मंदता ग्रस्त मरीजों की जांच के लिए डा. प्रियंका गुप्ता चैरिटेबिल फिजियोथेरेपी सेंटर के विशेषज्ञ रहेंगे।
विज्ञापन


जांच के बाद चिकित्सकीय संस्तुति पर दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग मिलेंगे। इनका वितरण 15 अक्तूबर को होगा। संस्था सचिव प्रेमचंद्र जैन ने बताया कि श्रीराम शशि कृत्रिम अंग केंद्र, अशोक मेडिकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से लगने वाला शिविर सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेगा।

संस्थापक सचिव डा. वीके गुप्ता ने बताया कि दिव्यांग अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, दिव्यांग प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की छाया प्रति अवश्य लाएं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9410666978, 9557083955 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें