मैनपुरी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय एलाऊ में कार्यरत अनुदेशक सुरेंद्र कुमार के निधन के बाद उनके परिवार की मदद के लिए लोग आगे आने लगे हैं। गुरुवार को बीएसए के साथ पहुंचे शिक्षकों और अनुदेशकों ने पीड़ित परिवार को एक लाख छह हजार तीन सौ पचास रुपये का चेक प्रदान किया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय एलाऊ में कार्यरत अनुदेशक सुरेंद्र सिंह का 21 अप्रैल 2017 को निधन हो गया था। इसके बाद उनके परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई थी। अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उच्च प्राथमिक अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मृतक अनुदेशक सुरेंद्र सिंह के परिवार के भरण पोषण के लिए साथियों से चंदा किया।
गुरुवार को शिक्षक और अनुदेशक बीएसए विजय प्रताप सिंह, बीईओ जागीर मनींद्र कुमार के साथ मृतक सुरेंद्र सिंह के घर गांव तारापुर पहुंचे। जहां बीएसए ने मृतक की पत्नी को सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
बीईओ जागीर मुनेंद्र कुमार, सह-समन्वयक जागीर राकेश कुमार जिला व्यायाम शिक्षक द्वारा भी सहायता के रूप में 11 हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की गई।
मौके पर जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश, अभिषेक सिंह, आशीष यादव, अनुज कुमार, सुनील कुमार, हरेंद्र यादव, पवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सोनम सिद्दीकी, भावना शाक्य, संगीता पाठक, विपिन कुमार, विमलेश कुमार आशीष सक्सेना, शिव कुमार,अनेंद्र कुमार, राहुल यादव, प्रदीप यादव, हरि किशन आदि अनुदेशक मौजूद रहे।