एटा। तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 28 कछुए कोतवाली नगर पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड से लावारिस हालत में बरामद किए। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी देकर कछुओं को नहर में छुड़वा दिया। एक सप्ताह पूर्व भी बीस कछुए बरामद किए गए थे।
3ण्
शहर में कछुआ तस्करी पर अंकुश नहीं लग पास रहा है। रविवार सुबह सूचना पर पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड से बोरे में बंद 28 कछुए बरामद किए। कछुआ बरामदगी के बाद पुलिस ने आसपास आरोपियों की भी तलाश की लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर कछुओं को नहर में छुड़वा दिए। वहीं 25 अगस्त को पुलिस ने शहर के हिंदू नगर से बीस कछुए लावारिस हालत में बरामद किए थे।