फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये बताओ, क्यों छोड़े बालू से भरे ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। ये बताओ, आपने बालू से भरे ट्रैक्टर क्यों छोड़े? किसके आदेश पर आपने ये सब किया। अवैध खनन तो आप लोग ही करा रहे हैं। शिकोहाबाद में आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ में भाजपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने वहां मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से जब यह बात कही तो सभी अधिकारी सकपका गए।
विज्ञापन


विधायक ने अधिकारियों को केवल अवैध खनन ही नहीं सरकार की छवि को भी खराब करने के लिए भी कठघरे में खड़ा कर दिया। विधायक इस बात से खफा थे कि शिकोहाबाद में अवैध खनन की बार बार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।

कुछ दिन पूर्व बालू से भरे पांच ट्रैक्टर पकड़ कर पुलिस को सौंपे थे। पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इसी बात पर विधायक सबसे अधिक खफा थे। अधिकारियों ने सफाई देने की कोशिश की तो विधायक ने उल्टा पूछ लिया अगर खनन सही था, लेकिन ट्रैक्टरों पर नंबर तो नहीं थे। क्या उन ट्रैक्टरों पर खनन के लिए परमिट था? विधायक ने इस मामले की शिकायत भाजपा आला कमान से कर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें