टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को सघन मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से पूर्ण प्रतिरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग आज से हेड काउंट सर्वे करेगा। इसके लिए आशा और आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीके राजपूत ने कहा कि शनिवार से आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाकर 2 साल तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का सर्वे करेंगी। सर्वे के माध्यम से प्रतिरक्षित बच्चों और महिलाओं के अलावा टीकाकरण से वंचित बच्चों और महिलाओं को भी चिह्नित किया जाएगा। वंचित बच्चों एवं महिलाओं का मिशन इंट्रधनुष के माध्यम से टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान सात अक्तूबर से शुरू होगा। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सुनील कुमार ने आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण देकर सर्वे के बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान शीलेंद्र, सरिता यादव, निशा, भानवती, कमलेश, लता, रेखा वर्मा, रीता यादव, शिखा मौजूद रहे।