फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 करोड़ से बनाई सड़क दो साल में ही उखड़ गई

विज्ञापन
road - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलेसर। सपा शासनकाल में जिले में के आगरा-जलेसर मार्ग में एटा की सीमा में 19 करोड़ रुपये से बनी 12 किमी दो साल में गड्ढों से भर गई है। वहीं योगी सरकार के गड्ढा मुक्ति अभियान की हवा निकाल रही है। तमाम प्रयासों के बाद भी सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले की सीमा में जर्जर पड़ी सड़क का जीर्णोद्धार पूर्व सपा विधायक रणजीत सुमन ने कराया था। दो साल पहले 12 किमी सड़क का निर्माण 19 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। सड़क निर्माण पूर्ण होते-होते सड़क में दर्जनों गड्ढ़े और उखड़ने की शिकायती को रिपेयरिंग कर सुधारा गया था। 12 किमी सड़क में फिर से सैकड़ों गड्ढे हो गए हैं। प्रदेश सरकार के गड्ढ़ा मुक्त अभियान में भी इस मार्ग की सुध लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को नहीं आई। पूर्व एमएलसी एवं भाजपा नेता प्रत्येन्द्रपाल सिंह, दिनेश बंसल, रामजीलाल राजपूत, ब्लाक मण्डल अध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रभारी मंत्री अशोेक शर्मा ने प्रदेश सरकार से उक्त मार्ग के निर्माण में हुई लालफीता शाही, मानक के अनुरूप सामग्री न लगाने और गड्ढों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें