एटा। पासपोर्ट बनवाने के लिए अब जिले के लोगों की लंबी भाग-दौड़ खत्म हो जाएगी। जिले में पासपोर्ट ऑफिस अनुमोदित हो गया है। अब बस बिल्डिंग का इंतजार है। बिल्डिंग मिलते ही पासपोर्ट कार्यालय जिले में शिफ्ट करा दिया जाएगा
बता दें कि केंद्र सरकार ने डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने का आदेश जारी किए हैं। इससे पहले जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए बरेली जाना पड़ता था लेकिन जिले में कार्यालय खुलने के बाद पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले लोगों की लंबी-भाग दौड़ खत्म हो जाएगी। बताया जा रहा है कि पासपोर्ट कार्यालय जिले में अनुमोदित हो गया है और कार्यालय को शिफ्ट करने के लिए बिल्डिंग की तलाश की जा रही है।
----
बिल्डिंग तलाशने में आएगी दिक्कत
एटा। कार्यालय के लिए बिल्डिंग तलाशने में डाक विभाग केा दिक्कत हो सकती है। जानकारी के अनुसार कार्यालय खोलने के लिए सरकारी महकमे की जगह होनी चाहिए मगर डाक विभाग में इतनी जगह नही है, जिसमें कार्यालय खोला जा सके। इसके बाद अन्य जगह पर जमीन तलाशी जा रही है। फिलहाल विभाग पहले से निर्मित बिल्डिंग की तलाश कर रहा है।
---
पासपोर्ट कार्यालय अनुमोदित हो चुका है। आगरा कार्यालय से मिले पत्र के बाद बिल्डिंग की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द बिल्डिंग मिल जाएगी। उस बिल्डिंग में कार्यालय शिफ्ट करा कार्य शुरू कराया जाएगा।
एसआर दुबे डाक अधीक्षक एटा।