फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
Chandigarh Traffic Jam
विज्ञापन
अलीगंज (एटा)। विद्युत करंट की चपेट में आकर दिव्यांग की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगाें ने मुआवजे की मांग करते हुए अलीगंज-मैनपुरी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और विधायक के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दहेलिया निवासी दिव्यांग गुड्डू घर के ही रामप्रकाश के साथ हैंडपंप का पाइप निकाल रहा था। तभी झूलते बिजली के तार से पाइप छू जाने से करंट की चपेट में आकर दिव्यांग गुड्डू की मौत हो गई थी। वहीं रामप्रकाश झुलस गया था। घटना के बाद से परिवारीजन आक्रोशित थे। गांव के लोगों के साथ परिवारीजनों ने मंगलवार सुबह सात बजे अलीगंज-मैनपुरी मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। लोग मृतक दिव्यांग के परिवारीजनों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। जानकारी पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने जाम को हटवाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस की एक नहीं सुनी।
सूचना पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, एसडीएम अलीगंज और सीओ ने मौके पर पहुंच मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने डेढ़ घंटे बाद जाम खोला। जाम खुलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें