कासगंज।
जिले के चार पेट्रोल पंपों पर घटतौली एवं छेड़छाड़ के मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम में सोरों और पटियाली थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि करीब डेढ़ माह पूर्व पेट्रोल पंपों पर चिप लगाकर घटतौली किए जाने के मामले प्रकाश में आने के बाद जिले भर की पेट्रोल पंपों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में जिले के चार पेट्रोल पंपों पर मशीनों से छेड़छाड़ का मामला पाया गया। डीएम आरपी सिंह की संस्तुति के बाद डीएसओ सत्यवीर सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ सोरों और पटियाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इन पंपों में हमारा पंप पचलाना, हमारा पंप भरगैन एवं राजतिलक कृषि सेवा केंद्र पंप पटियाली एवं आस्था फिलिंग स्टेशन पटियाली हैं। उन्होंने बताया कि अन्य सील पंपों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।