फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से 125 गांवों में अंधेरा

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर सही करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। सुल्तानगंज फीडर का ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र के 125 गांवों में अंधेरा छा गया। परेशान लोगों ने शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने फीडर पर पहुंचकर घेराव करने के बाद नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीओ ने शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान हुए फाल्ट को कर्मचारियों ने तलाश कर शुक्रवार की सुबह आपूर्ति सुचारु कराई। गुरुवार की रात अचानक सुल्तानगंज फीडर का ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे क्षेत्र के 125 गांवों में अंधेरा छा गया। ग्रामीणों ने शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई।

आक्रोशित ग्रामीण सुल्तानगंज फीडर पर पहुंचे। ग्रामीणों ने फीडर पर पहुंचकर नारेबाजी करने के बाद फीडर का घेराव किया। जानकारी होने पर एसडीओ मनोज कुमार राय मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने उनको घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के समझाने और एसडीओ के शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवाने के आश्वासन पर ग्रामीण वहां से हटे।
विज्ञापन


बिजली कटौती से मिलेगी निजात
ज्याेंती। क्षेत्र की जनता को शीघ्र ही बिजली समस्या से निजात मिलेगी। नगर पंचायत ज्योंती तक नई लाइन पर काम चल रहा है। तीन दिन में ही 25 बिजली के खंभे लगाए जा चुके हैं। छह ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे।

जो ट्रांसफार्मर मिले हैं उनमें चार ट्रांसफार्मर दो केवीए और दो पांच केवीए के हैं। हर गली में अंडर ग्राउंड केबल भी डाली जाएगी। जिससे फाल्ट की समस्या कम हो जाएगी। अब उपभोक्ताओं को बिजली पूरी मिलेगी। इस लाइन पर कोई भी गांव नहीं जोड़ा गया है। प्राइवेट नलकूपों को लाइन से अलग रखा गया है। विद्युत सब स्टेशन छतारी को भी नई व्यवस्था से समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें