फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक की मिट्टी धंसी, हादसा टला

विज्ञापन
ट्रैक पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। ग्रामीणों की सजगता के चलते ट्रेन हादसा टल गया। एक ट्रैक के पास मिट्टी धंसने की सूचना ग्रामीणों ने रेल अधिकारियों को देने के साथ ही रेल को रुकवा दिया। जिससे ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन जब नगला खरा के निकट पहुंची तो ग्रामीणों ने उसे लाल कपड़ा दिखाकर रोेक लिया। चालक को ट्रैक के नीचे मिट्टी धंसे होने की जानकारी दी। चालक ने इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी। फिरोजाबाद तथा मैनपुरी की संयुक्त अभियंताओं की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेलवे कर्मचारियों की मदद से जेसीबी की मदद से गड्ढे को भरवाया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों ने बताया रेलवे द्वारा जितने भी अंडर ब्रिज पुल बनाए गए हैं उन सभी में पानी भर गया है जिससे आवागमन भी बाधित हो गया है। शुक्रवार को ग्रामीण पुल से होकर जा रहे थे तो धंसी मिट्टी देख रुक गए। थोड़ी ही देर में बड़ा गड्ढा हो गया। तभी फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन को आता देख उसे रुकवा लिया। उनको कहना था अगर ट्रेन पटरी से गुजर जाती तो निश्चित ही बड़ा हादसा हो सकता था। स्टेशन अधीक्षक अतीक अहमद ने बताया ग्रामीणों की सजगता के चलते बड़ा हादसा टल गया है। ट्रैक का निरीक्षण किया जा रहा है। ट्रैक के नीचे के गड्ढे को जेसीबी से भरवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें