कासगंज। जिले के 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में 806 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीज की जांच के बाद आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई।
स्वास्थ्य विभाग ने दो ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला का आयोजन किया गया। मेला के लिए विभाग ने व्यापक प्रबंध किए। 44 चिकित्सकों और 210 पैरा मेडिकल स्टॉफ की व्यवस्था की गई। मेला में 806 मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे। इसमें 327 पुरुष, 355 महिलाएं और 124 बच्चों का इलाज किया गया। इलाज को पहुंचने वाले मरीजों में बुखार, डायरिया, पेट दर्द, गैस सहित अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। चिकित्सकों ने इन मरीजों की जांच करने के बाद आवश्यक दवा उपलब्ध कराई। विभाग के अधिकारियों ने मेला स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेेला प्रत्येक रविवार को निर्धारित स्थल पर आयोजित किए जाते हैं। मेला में मरीजों के लिए सभी आवश्यक दवाओं की पूरी व्यवस्था रहती है। मरीज रविवार के दिन मेला में पहुंचकर अपना इलाज करा सकते हैं।