1971 के युद्ध में बंद कर दी लाइटें
नगर निगम के पूर्व कर्मचारी वीरेंद्र सिंह बताते हैं कि भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान 15 दिनों तक हमले के डर से शहर की सभी स्ट्रीट लाइटें बंद कर दी गई थीं। गलती से कोई लाइट न जल जाए, इसलिए लैंप पोस्ट पर ऊपर डिब्बे और अखबार लगाए दिए गए, ताकि बल्ब जलने पर भी रोशनी न हो।
1960 में स्ट्रीट लाइट
क्षेत्र - इलेक्ट्रिक - केरोसिन
आगरा - 5379 - 321
टूंडला - 200 -
बाह - 15
एत्मादपुर - 78 -
फतेहाबाद - 80