फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएसपी के नाम पर पीड़ित से ठग लिए 80 हजार रुपये, जिला पंचायत सदस्य सहित दो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 09 May 2022 02:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

फतेहाबाद में एक व्यक्ति से एसएसपी के नाम पर 80 हजार ठग लिए गए। पीड़ित को बताया गया कि एसएसपी से अच्छे संबंध में, जिससे वह आरोपियों के झांसे में फंस गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  
 
विज्ञापन
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना फतेहाबाद में मुकदमे से नाम निकलवाने के लिए 80 हजार लेने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें एक आरोपी जिला पंचायत सदस्य है। उन्होंने खुद का एसएसपी के साथ उठना बैठना बताकर रुपए लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


फतेहाबाद क्षेत्र के रहने वाले रामबाबू ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से शिकायत की थी। कहा कि उनके बेटे के खिलाफ दर्शन लाल ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में वादी पक्ष से कई बार पंचायत हुई, लेकिन उन्होंने नाम वापस लेने से इंकार कर दिया। कुछ दिन पहले उनके पास दिलकेश और अजीत मिलने आए थे। दिलकेश ने बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका एसएसपी के साथ उठना बैठना है।  उसके बेटे का नाम निकलवा देंगे।

इसके लिए एक लाख रुपए की मांग की। उन्होंने इतने रुपए देने में असमर्थता जताई। इस पर दूसरे दिन घर आकर 80  हजार मांगे। इससे कम में बात नहीं होने को कहा। उनसे 80 हजार ले लिए। मगर, काम नहीं कराया। बाद में रुपए वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर मामले की जांच की गई। 
विज्ञापन


इसके बाद फतेहाबाद थाने में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को भी जागरूक रहने की जरूरत है। ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें