फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जनगणना ड्यूटी से इनकार करना पड़ा भारी, ड्यूटी नहीं करने पर आठ प्रगणकों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी

Wed, 27 May 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा नगर निगम ने जनगणना ड्यूटी न करने पर 8 प्रगणकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जनगणना की ड्यूटी न करने पर नगर निगम ने आठ प्रगणकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। अपर नगर आयुक्त और जनगणना अधिकारी शिशिर कुमार ने नगर निगम के चारों जोन हरीपर्वत, ताजगंज, छत्ता और लोहामंडी से ड्यूटी नहीं करने वाले दो-दो कर्मचारियों समेत कुल आठ प्रगणकों के खिलाफ संबंधित थानों में कार्रवाई के लिए तहरीर दी हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने अधिकारियों, सुपरवाइजरों और प्रगणकों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों द्वारा अब तक ड्यूटी रिसीव नहीं की गई है, उनके विभागाध्यक्षों को तत्काल विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजे जाएं। इसके बाद भी यदि संबंधित कर्मचारी जनगणना किट प्राप्त नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में नगर आयुक्त ने नगर निगम के समस्त राजस्व निरीक्षकों को अपने-अपने वार्डों का नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देश दिए कि वे संबंधित सुपरवाइजरों और प्रगणकों से लगातार समन्वय बनाए रखें तथा क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं। कर्मचारियों के लिए उन्होंने हेल्प डेस्क बनाने को कहा। हर डेस्क पर एक लिपिक की ड्यूटी लगाई जाए, जो आने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों की समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज कर उनका समाधान कराए। जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, वहीं बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें