फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 12 जुलाई को फतेहाबाद में रोपे जाएंगे 7.99 लाख पौधे

विज्ञापन
वृहद पौधरोपण अभियान को लेकर नर्सरी से पौधे वितरित करते रेंजर विशाल राठौर
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद में 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शासन की ओर से फतेहाबाद क्षेत्र में 7 लाख 99 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में पुलिस, राजस्व, विकास विभाग,नगर पंचायत समेत 27 विभागों की सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी विशाल राठौर ने बताया कि 27 विभागों के सहयोग से 7 लाख 99 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक करीब 40 प्रतिशत पौधों का उठान हो चुका है। शेष पौधों का वितरण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सड़क किनारे तथा अन्य चिन्हित स्थानों पर पौधरोपण कराया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें