फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के जश्न में झूमा ब्रज, पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Fri, 26 Jan 2024 02:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मथुरा में सुबह से ही सांस्कृतिक आयोजनों का क्रम शुरू हो गया। जिला प्रशासन की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई, तो वहीं पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को  सम्मानित किया गया। 
 
विज्ञापन
Republic Day 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

75th Republic Day 2024: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को पूरा ब्रज खुशी से झूम उठा। मथुरा जनपद में इसे राष्ट्रीय एकता के तौर पर मनाया गया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे एक प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन


प्रभात फेरी शहीद स्तंभ विकास बाजार से शुरू होकर डैम्पियर नगर, होली गेट, कोतवाली रोड, भूतेश्वर होते हुए वापस शहीद स्तंभ पर पहुंची। 7.30 बजे रायफल क्लब के सामने से ओपन पुरुष/महिला क्रॉस कंट्री दौड़ हुई। सुबह 8:30 बजे कलेक्ट्रेट में सबसे पहले ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 

इधर, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड पर कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। 9.30 बजे ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सुबह से ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर देशभक्ति गीतों को बजाया गया। वहीं, जिले के विद्यालयों में 10 बजे ध्वजारोहण हुआ। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें