फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से हांफते शहर को रफ्तार देने की तैयारी

विज्ञापन
शहर में लगा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका ने नगर के मुख्य बाजारों में लगने वाले जाम से निजात दिलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर पालिका ने एक प्लान तैयार किया है। इसके तहत महीने के अंतिम सप्ताह तक नगर को जाम से मुक्ति दिलाने की तैयारी है। अब नगर में आने वाले लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्लान तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने निर्णय लिया है कि मुख्य बाजारों वाले मार्ग पर चार पहिया वाहनों के साथ ही ई-रिक्शा के प्रवेश पर भी रोक लगाई जाएगी। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो इस महीने के अंत तक लोगों को नगर में लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।

अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि व्यापारियों के सहयोग के बिना जाम से निजात दिलाना संभव नहीं है। व्यापारियों को कई बार चेतावनी दी गई लेकिन वे ध्यान नहीं दे रहे हैं। शीघ्र ही व्यापारी नेताओं के साथ बैठक कर नगर को जाम मुक्त कराने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें