फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या अल्लाह हमारे गुनाहों की मगफिरत फरमा दे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। शब-ए-बरआत यानी गुनाहों से माफी मांगने की रात। इस मौके पर मस्जिदों में रोशनी की गई। लोगों ने नमाज नफिल पढ़कर अपने रब से गुनाहों की माफी मांगी। साथ ही मुल्क की तरक्की की दुआ भी की। शब-ए-बरआत पर घरों में फातिहा हुई। साथ ही रात को लोगों ने कब्रिस्तान पहुंचकर कब्रों पर रोशनी की और उनकी मगफिरत के लिए फातिहा पढ़ दुआ मांगीं गईं।
विज्ञापन


शनिवार को शब-ए-बारात के मौके पर मस्जिदों, मजारों व दरगाहों को बिजली की झालरों से सजाया गया। घरों में कई तरह के हलवे और सीरीनी बनाकर उस पर फातिहा दिलाई गई। रात में लोग कब्रिस्तान में अपने प्रियजनों की कब्रों पर गए और वहां रोशनी कर फातिहा पढ़ी। महिलाओं ने रात भर घरों में जागकर अल्लाह की इबादत की। वहीं बड़े और बच्चों ने मस्जिदों में रात भर जागकर नफिल नमाज पढ़ी और तकरीरों, कुरआन ख्वानी का सिलसिला चलता रहा। इसके सुबह फजर की नमाज के बाद अल्लाह से देश की तरक्की और अमन के लिए दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें