फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
एटा। लोकसभा चुनाव में मतदान कार्मिक की जिम्मेदारी निभाने से बच रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। प्रशिक्षण से नदारद रहे कार्मिकों की सूची डीएम ने तलब की है। साथ ही अलीगंज क्षेत्र का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि जिले में नदारद रहने वाले कर्मचारियों की संख्या कम है, लेकिन कार्रवाई को लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक जलेसर, मारहरा, एटा विस क्षेत्र के लिए दो-दो प्रशिक्षण हो चुके हैं। जबकि अलीगंज विस क्षेत्र के लिए द्वितीय प्रशिक्षण भी 19 अप्रैल से शुरू होना है। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। वहीं पहले प्रशिक्षणों में नदारद रहे कर्मचारियों की सूची डीएम ने तलब की है। माना जा रहा है कि ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मतदान निपटने के बाद ऐसे कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बताया कि जिले में प्रशिक्षण से कम ही कर्मचारी गैरहाजिर रहे हैं। सभी की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जा रही है। गैरहाजिर रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें