फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू हो सकती है एटा आगरा पैसेंजर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
एटा। लोकसभा चुनाव से पहले जिले को रेलवे की सौगात देने की तैयारी है। आगरा सांसद और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

रेल परिवहन के मामले में जिला काफी सालों से पिछड़ा है। चुनावों के दौरान प्रमुख मुद्दा रेल विस्तार ही रहता है। वर्ष 2014 में केंद्र में सरकार बनने के बाद सांसद राजवीर सिंह के प्रयास से जिले को 2016 में रेल सेवा की सौगात मिली थी लेकिन साल 2017 में नवंबर में ट्रेन को कोहरे के चलते बंद कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन के पुन: संचालन की मांग होती रही। अब चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर से ट्रेन के संचालन की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। आगरा के सांसद और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राम शंकर कठेरिया ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर एटा-आगरा सुपरफास्ट पैसेंजर ट्रेन का पुन: संचालन कराने की मांग की है।
एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन भी बंद
जिले में लंबे समय से चल रही एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन भी बंद चल रही है। पिछले दिनों कोहरे के चलते रेलवे ने ट्रेन को 15 फरवरी तक बंद किया था। लेकिन अब निरस्तीकरण तिथि को बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। इ
विज्ञापन
विज्ञापन

कहते हैं यात्री
ट्रेन बंद होने से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
लखपत सिंह, सिमराऊ
पैसेंजर बंद हो चुकी है। हमें पता नहीं था। ट्रेन बंद होने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बदन सिंह, नगला सुखदेव
एटा से आगरा पैसेंजर ट्रेन शुरू होनी चाहिए। रेल का सफर सुगम और सस्ता भी रहा है।
हुब्ब सिंह, भिंतर
एटा रेल विस्तार के लिए लगातार मांग हो रही है, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। जिले के विकास को रेल विस्तार जरूरी है।
विकास यादव, नेहरू नगर
सांसद ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर एटा आगरा पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की मांग की है। साथ ही एटा टूंडला पैसेंजर ट्रेन को आगरा तक चलाने के लिए कहा है।
राजेश सरानी, सांसद प्रतिनिधि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें