वृंदावन (मथुरा)। हिंदू जागरण मंच की तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक केशवधाम मेें शुरू की गई। जिसमें विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों ने समाज को जागरूक कर कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ाने पर मंथन किया। बैठक में आंतरिक सुरक्षा, बेटी बचाओ, बुराइयों को मिटाने, कार्य विस्तार जैसेे गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख श्वात रंजन व सह संपर्क प्रमुख सुनील देशपांडे के मार्गदर्शन में शुक्रवार सुबह नौ बजे से शुरू हुए एक घंटे के पहले सत्र में केरल, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा आदि राज्यों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
राष्ट्रीय संयोजक अशोक प्रभाकर दिल्ली केंद्र, सह संयोजक कमलेश जी दिल्ली केंद्र व प्रेम जी काशी केंद्र आदि ने बेटी बचाओ पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में नववर्ष उत्सव, विजयादशमी आदि कार्यक्रमों के आयोजनों को भव्यता प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। ब्रज प्रांत संगठन मंत्री उमाकांत ने बताया कि प्रतिदिन पांच-पांच सत्रों में अलग-अलग विषयों पर वक्ता अपने राज्य की स्थिति पर चर्चा करेंगे।