फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह लाख के बकाए पर पांच कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत विभाग की टीमों ने बारह लाख के बकाए पर पांच घरों के कनेक्शन काट दिए हैं। बिजली चोरी मिलने पर आठ लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में तहरीर दी है।


बिजली विभाग की टीमों ने शुक्रवार को बिजली चोरी पकड़ने के लिए घर-घर जाकर चेकिंग की। थाना बिछवां के शास्त्रीनगर, तेजगंज, लहरा, थाना कुरावली के कूकामई, रसेमर, महादेवा, थाना बरनाहल के चंदीकरा, चंदपुरा, ऐमाहसन नगर में घर-घर जाकर बिजली चोरी को चैक किया।
विज्ञापन


कटिया डालकर की जा रही बिजली चोरी मिलने पर कटिया केबल जब्त कर ली। बारह लाख का बिजली बिल बकाया होने पर पांच घरों के कनेक्शन काट दिए।

थाना बिछवां में मनोहर सिंह, दयाराम सिंह, देवेंद्र सिंह, थाना बरनाहल में अजब सिंह, लोचन सिंह, दलेल सिंह, थाना कुरावली में सूरजपाल सिंह, उदयराज सिंह के खिलाफ बिना कनेक्शन लिए कटिया डालकर बिजली चोरी करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन



ओटीएस में पंजीकरण कराएं
मैनपुरी। एकमुश्त समाधान योजना ओटीएस केे तहत बकाया बिलों में ब्याज पर उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। अधीक्षण अभियंता उमेशचंद्र वर्मा ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता 31 जनवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को ही मिलेगा जिनका समय सीमा में पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें