फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफएमएस पोर्टल से फर्जी बिलों के भुगतान पर लगेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पाइप पेयजल योजना के भुगतान में जलनिगम के अफसर गड़बड़ी नहीं कर सकेंगे। शासन ने फर्जी बिलों के भुगतान पर अंकुश लगाने के लिए पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल तैयार कराया है।
विज्ञापन


जलनिगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की जनता को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइप पेयजल योजनाएं तैयार कराई जाती हैं। करोड़ों की लागत से बनने वाली योजनाओं के निर्माण में जलनिगम के अफसरों व बाबुओं की मिलीभगत से कार्य के सापेक्ष लाखों के फर्जी बिल लगा दिए हैं।

उनका भुगतान भी करा लिया जाता है, परंतु अब ऐसा नहीं हो सकेगा। जलनिगम अफसरों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए शासन ने पीएफएमएस पोर्टल तैयार कराया है, इसके जरिए ही समस्त पाइप पेयजल योजनाओं के भुगतान किए जाएंगे।
विज्ञापन


योजना के मुताबिक जलनिगम द्वारा किसी पाइप पेयजल योजना पर कार्य शुरू किया जाता है, उसके सापेक्ष विभाग को बिल तैयार कर पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। शासन द्वारा जलनिगम द्वारा अपलोड किए बिलों को सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन सही होने के बाद ही बिल के सापेक्ष स्वीकृत बजट खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।


जलनिगम के अपने विभाग का खाता जीरो बैलेंस रखना होगा। शासन द्वारा खाते में उतना ही बजट जारी किया जाएगा, जितने कार्य के सापेक्ष बिल स्वीकृत होंगे। जलनिगम ने खाता शून्य करने के लिए खाते में जमा एक करोड़ 83 लाख का बजट वापस कर दिया है।

पाइप पेयजल योजना के भुगतान के लिए शासन ने पीएफएमएस पोर्टल तैयार किया है। अब इसी पोर्टल पर योजना से संबंधित बिल अपलोड किए जाएंगे। बिल जांच के बाद शासन द्वारा खाते में उतना ही बजट दिया जाएगा, जितने के बिल पास होंगे।
विज्ञापन

चंद्रमोहन सोलंकी, अधिशासी अभियंता-जलनिगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें