फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का जमा था बिल, काट दिए नलकूपों के कनेक्शन, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नलकूपों का बिल जमा होने के बावजूद बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिए। जब किसानों ने जमा बिल दिखाए तथा कनेक्शन जोड़ने को कहा तो बदले रुपये की मांग की गई। शुक्रवार को इसको लेकर किसानों में आक्रोश भड़क गया। किसानों ने एसडीओ कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


विद्युत विभाग की एक टीम शुक्रवार दोपहर गांव बसई पहुंची। टीम ने बिल जमा न होने की बात कहते हुए किसान राजेन्द्रसिंह पाराशर, जुगेन्द्रसिंह पाराशर व ध्धर्म नारायन शर्मा के नलकूपों के कनेक्शन काट दिए।

इस दौरान किसानों ने टीम को फसलों में पानी की सख्त जरूरत होने और बिल जमा होने की बात कही, किंतु टीम ने उनकी एक न सुनी। कनेक्शन कटने से खेतों की सिंचाई का काम भी ठप्प हो गया। तब किसान जमा किए गए बिल की रसीद लेकर एसडीओ कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


एसडीओ विद्युत ने टीम के आते ही शाम तक कनेक्शन जोड़ने की बात कहते हुए किसानों को वापस भेज दिया। शाम तक जब कनेक्शन नहीं जोड़े गये तो वह शाम करीब साढ़े पांच किसान भाजपा नेताओं के साथ फिर से एसडीओ कार्यालय पहुंचे।

किसानों का आरोप है कि कनेक्शन जोड़ने के बदले एसडीओ ने तीन हजार रुपये की मांग की। इस पर किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं भाजपा नेता भी बिफर गये।

एसडीओ का व्यवहार उपभोक्ताओं से टीक नहीं हैं। किसानों से जबरन वसूली की जाती है। जब शिकायत करने गए तो एसडीओ ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने किसानों को समझाया तथा विद्युत अधिकािरियों ने जल्द ही कनेक्क्शन जुड़वाने का आश्वासन दिया। तब किसान शांत हुए।
जयजीव पाराशर, भाजपा नेता
किसानों के कनेक्शन किसने क्यों काटे जानकारी नहीं। किसानों को भी यही समझाया गया था कि अगर किसी ने गलती से कनेक्शन काटे हैं तो उन्हें जोड़ दिया जायेगा। इस बीच भाजपा नेताओं ने हमसे अभद्रता की। वे हमारे ऊपर झूठा आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पीके सिन्हा, विद्युत उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें