फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। सकरौली क्षेत्र के शाहनगर टिमरुआ निवासी युवक का 19 दिसंबर को हाथरस में शव मिला था। इस मामले में मृतक युवक की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुकदमा दर्ज कराते हुए थाना सकरौली क्षेत्र के गांव शाहनगर टिमरुआ निवासी ममता पत्नी रामजीलाल ने बताया कि 12 दिसंबर को उसका पति घर पर था। उसी समय गांव के ही मनीष कुमार पुत्र ओमप्रकाश अपने साथ गांव में आई बारात में ले गया।
विज्ञापन


ममता ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके पति रामजीलाल की मनीष, धर्मेंद्र सहित तीन लोगों ने हत्या कर दी। घटना को छुपाने के लिए उसके शव को बोरे में बंद कर हाथरस शहर के एक नाले फेंक दिया था। महिला ने पति की हत्या के पीछे एक महिला पर गलत नियत रखने का विरोध बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि रामजी लाल का शव 19 दिसंबर को हाथरस के एक नाले में बोरे में बरामद हुआ था। जानकारी देते हुए सीओ अलीगंज देवानंद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें