फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी की तीसरी पर लगी आग, मासूम की मौत्

विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा (एटा)। शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। इससे परिवार के पांच बच्चे बुरी तरह झुलस गए। सभी को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया। जहां तीन वर्ष के इकलौते बेटे को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य चार बेटियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना थाना जैथरा क्षेत्र के काशीराम कालोनी की है।
विज्ञापन


रविवार देर रात हसीन पुत्र जमील के तीन वर्ष के बेटा सुभान की आग से झुलसकर मौत हो गई है। पीड़ित पिता हसीन ने बताया कि वह काशीराम कालोनी के ब्लॉक नंबर तीन के क्वार्टर नंबर 35 में रहते हैं। सर्दी अधिक होने पर वह लोग ब्लॉक के नीचे अलाव लगाकर हाथ सेक रहे थे। जबकि इकलौते बेटे के साथ चार बेटी तीसरी मंजिल स्थित घर में सो रहे थे। इस दौरान बिजली आ गई और शॉर्ट सर्किट से घर में रखे सामान में आग लग गई।

जब तक बच्चे कुछ समझ पाते और शोर मचाते। उससे पहले वह धुंए से पांचों बच्चे बेहोश हो गए। आग की लपट तथा धुंआ उठते हुए देखने पर आसपड़ोस के लोगों ने दौड़ लगा दी। जब तक कालोनी के लोग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाते। उससे पहले परिवार के पांचों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया। जहां चिकित्सको ने सुभान को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार बेटी, अलीसा, मारा, सिमारिया, जोया को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिवार में मच गया कोहराम
इकलौते बेटे की मौत होने की खबर जैसे ही परिवारीजनों को हुई। वैसे ही चीखपुकार मच गई। जिसने भी सुना, वह दौड़ते हुए कांशीराम कालोनी पहुंचा। जैथरा के चेयरमैन के बेटे एपी चौहान ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

कालोनी के लोगों ने ही आग पर पाया काबू
तीसरी मंजिल पर लगी आग लगने की खबर जैसे ही कालोनी के लोगों को हुई। वैसे ही सभी एकजुट होकर आग पर काबू पाने में जुट गए। बच्चों के अंदर होने पर लोगों ने दरबाजा तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। जिसने झुलसे बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें