फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के पीछे खेत में पौन घंटे पड़ा रहा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी- भोगांव। विवाद के बाद गोली चलने पर ठेके पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। किसी ने सोचा भी नहीं था कि युवक को गोली लग गई है। मामला शांत होने पर दोस्त जब तलाश करते हुए ठेके पर दोबारा पहुंचे तो आसिफ का शव खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


विवाद के बाद ठेके पर अचानक गोली चल गई। फायर होने पर सेल्समैन सहित ठेके पर मौजूद सभी लोग भाग खड़े हुए। आसिफ और उसके दोस्त भी भाग खड़े हुए। काफी देर तक आशिफ के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई तो हाशिम उसकी तलाश में निकल पड़ा। पुलिस के अनुसार हाशिम जब ठेके पर दोबारा पहुंचा तो उसने ठेके के पीछे खेत में आशिफ का शव पड़ा देखा। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई।

फेरी लगाकर पाल रहा था परिवार
आसिफ की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके चार वर्षीय बेटी अक्सी और तीन वर्षीय बेटा अहसान है। वह गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। फेरी लगाकर जो कमाता उसी से परिवार का गुजारा होता था। ----
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से मिला खोखा
घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस को मौके से 315 बोर का खोखा बरामद हुआ है। परिजनों के अनुसार गोली युवक के सीने में लगी थी।

हाशिम से पुलिस कर रही पूछताछ
हत्या के मामले में पुलिस तेजी से जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतक के दोस्त हाशिम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें