फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी से बढ़ेगा प्रदूषण का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिवाली का त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। घर में लोग दीपक व मोमबत्तियां जलाकर उजियारा फैलाएंगे। शाम से देर रात तक होने आतिशबाजी होगी, जिससे प्रदूषण के ग्राफ में कई गुना बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को दिवाली के त्योहार पर देर रात तक होने वाली आतिशबाजी की मानीटरिंग को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पहली बार कार्यालय पर मॉनीटरिंग सिस्टम लगाया है। यहां 24 घंटे की मॉनीटरिंग के लिए कर्मचारी की तैनाती की गई है। क्षेत्रीय अधिकारी पीपी श्रीवास्तव ने तैनात कर्मचारी को हर आठ घंटे के अंतराल में प्रदूषण के आंकड़े जुटाने के निर्देश दिए हैं।

विभाग द्वारा शहर में प्रदूषण की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सीडीजीआई को भी सौंपी है। सीडीजीआई द्वारा औद्योगिक क्षेत्र नगला भाऊ, कॉमर्शियल जोन में स्टेशन रोड, रिहायशी जोन में गणेश नगर में मॉनीटरिंग कराई जाएगी। सहायक वैज्ञानिक डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को रात 10 बजे आतिशबाजी की जा सकेगी। वहीं रात में 10 बजे से सुबह छह बजे आतिशबाजी पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें