एटा। शहर के ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में सोमवार को गंगा ज्योति सेवा संस्थान और भारत विकास परिषद द्वारा डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान महिला समूहों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डा. रूपा जैन ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद अपूर्वा जैन ने सरस्वती वंदना पर नृत्य किया। कार्यक्रम में स्ट्रांग लेडी ग्रुप से डा. रूपा जैन ने अपनी टीम के साथ डांडिया नृत्य कर दर्शकों का मन मोहा। साथ ही अलंकार ग्रुप, घूमर ग्रुप, सुंदरम ग्रुप, मधुर मिलन ग्रुप, कृष्णा ग्रुप, ज्ञानदीप ग्रुप, शबनम ग्रुप, कस्तूरबा ग्रुुप ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम संयोजिका प्रेमलता वर्मा डेविड ने बताया कि नवरात्र के बाद डांडिया उत्सव का आयोजन महिलाओं को जोड़ने का जरिया है। महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। कार्यक्रमों जरिए महिलाओं में छिपी प्रतिभा को सामने लाना प्रमुख उद्देश्य है। इस मौके पर राजकुमार भरत, डा. श्यामलता वेद, प्राची, शबनम, रितु कपूर, आशा, प्रीति, गीतू, रूबी, नीलम गुप्ता, सुमन खेमका, ममता जौहरी, रिंकी, बबिता जैन, चीना अग्रवाल, सृष्टि जैन, मेघा जैन समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।