फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का प्रकोप, घर-घर बिछी चारपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनपद के गांव नगला सुंदर में इन दिनों बुखार का प्रकोप है। घर-घर चारपाई बिछी है। हर घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। लोगों की शिकायत पर सोमवार को खुद सीएमओ टीम के साथ नगला सुंदर पहुंचे। यहां बुखार के मरीजों को देखा और कई लोगों के ब्लड सैंपल लिए। 29 मरीजों की स्लाइड बनवाई गई। मलेरिया टीम के कर्मचारियों ने गांव में फॉगिंग भी कराई।
विज्ञापन


जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय अग्रवाल ने बताया है कि गांव नगला सुंदर में बुखार से पीड़ित लोगों की घर-घर में चारपाई बिछी होने की शिकायत मिली थी। जिस पर स्वास्थ्य और मलेरिया टीम को भेज दिया था। यहां पर शिविर लगाकर गांव में लोगों को उपचार दिया गया। इसके बाद वह भी गांव पहुंचे। बुखार की चपेट में आए 29 मरीजों की जांच के लिए स्लाइड बनाई। मरीजों को दवाओं का वितरण किया गया।

इस दौरान प्राइवेट पैथोलॉजी द्वारा डेंगू की पुष्टि करने वाले दो लोगों के सैंपल लिए गए। जो पूरी तरह से ठीक है। गांव में मलेरिया टीम ने फॉगिंग तथा छिड़काव कराया है। इस मौके पर सीएमओ के साथ डा. सतीश चंद्र, डा. हरीप्रसाद, एमआई लोकमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक और महिला में मिले डेंगू के लक्षण
एटा। जिला अस्पताल की ओपीडी से सोमवार को पांच डेंगू संभावित मरीजों की जांच कराई गई। जिसमें नीतू 30 पत्नी रामकिशन निवासी बड़ा जैन मंदिर एटा में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। जबकि तीन मलेरिया और 25 लोगों को टाइफाइड की पुष्टि हुई है। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें