फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई लव पाकिस्तान लिखे गुब्बारे बेच रहा युवक हिरासत में लिया

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। भरत मिलाप मेले में शनिवार की रात में आई लव पाकिस्तान लिखे गुब्बारों की बिक्री के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर जानकारी होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


भरत मिलाप मेले में शाम को घंटाघर चौराहे पर एक युवक गुब्बारे बेच रहा था। गुब्बारों पर लव पाकिस्तान लिखा था और पाक के झंडे जैसा चांद का चिन्ह बना हुआ था। गुब्बारों का फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस के हरकत में आई और गुब्बारे बेचने वाले युवक को पकड़ कर थाने ले आई। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर युवक गुब्बारे बेच रहा था, वहीं सामने पुलिस पिकेट भी तैनात थी।

लेकिन किसी पुलिसकर्मी की निगाह गुब्बारे बेचने वाले पर नहीं पड़ी। चर्चा है कि पुलिस द्वारा पकड़े युवक के अन्य साथी भी थे, जो कि युवक को पकड़े जाने के बाद गुब्बारों को छिपाकर नगर की सीमा से दूर चले गए। इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से खुफिया विभाग की टीम पूछताछ करने में जुटी हुई है। जल्द ही सुराग लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें