मथुरा। माध्यमिक विद्यालय की जनपदीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में किया गया। यह प्रतियोगिता तीन वर्ग में आयोजित की गई। उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने किया।
उन्होंने छात्रों को खेल के महत्व बताते हुए खेलकूद के प्रति छात्रों को प्रोत्साहित किया। सीनियर बालक वर्ग में 40 किग्रा वर्ग में इंद्रजीत, 52 किग्रा में गौरव, 64 किग्रा में महेश, 75 किग्रा में अमन ने बाजी मारी। जूनियर बालक वर्ग में 46 किग्रा में कान्हा, 48 किग्रा में दिव्य कुमार, 54 किग्रा में गौरव यादव, 57 किग्रा में मोनू, 63 किग्रा में आशीष, 70 किग्रा में कृष्णा चाहर और सब जूनियर बालक वर्ग में 30 किग्रा में कृष्णा सैनी, 34 किग्रा में सौरभ, 36 किग्रा में अजय, 40 किग्रा में गोपाल, 42 किग्रा में बॉबी, 44 किग्रा में मोहित, 46 किग्रा में अभिषेक, 48 किग्रा में मनु भावरा ने जीत हासिल की।
अब उक्त चयन मंडलीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मैनपुरी में होने वाली मंडलीय बाक्सिंग प्रतियोगिता 12 व 13 नवंबर को आयोजित होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्णपाल सिंह एवं जनपद क्रीड़ा समिति सचिव पुष्पेंद्र सिंह ने मंडलीय टीम के लिए चयनित छात्रों को बधाई दी। जनपदीय प्रतियोगिता में निर्णय की भूमिका मुकेश यादव, सर्वेश सोलंकी, राहुल शर्मा, अमित गौतम, डीके सिंह, विनोद पाल एवं श्री राकेश साहू ने निभाई। संचालन जिला प्रभारी डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने किया।
इधर, मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल के प्रधानाचार्य कन्हैया गुर्जर ने मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत आठवीं कक्षा के छात्रों को प्रतियोगिता में शामिल न करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत डीआईओएस के साथ प्रदेश संगठन से भी की है।