फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे टेंपो खड़ा कर चालक ने लगाई यमुना में छलांग

विज्ञापन
डेमो - फोटो : self
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार के नए पुल से एक टेंपो चालक ने यमुना में छलांग लगा दी। टेंपो खड़ा करके पुल से यमुना में कूदते देख राहगीरों ने उसे टोका भी था मगर उसने मुड़कर भी नहीं देखा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को लगाया गया मगर देर शाम तक उसका कहीं कोई पता नहीं लगा है। टेंपो के आधार पर उसकी पहचान हो सकी।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार के मोहल्ला मुकेरियान निवासी मो. इरफान (19) पुत्र शब्बीर किराए का टेंपो चलाता था। शनिवार की सुबह 9:30 बजे वह खाली टेंपो लेकर यमुना के नए पुल पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर तक वह टेंपो को खड़ा करके उसमें ही बैठा रहा।

बाद में अचानक उठा और यमुना पुल की रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते देख लोगों ने चिल्लाया भी मगर उसने किसी की नहीं सुनी। कुछ ही देर में यहां आसपास की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर सदर बाजार पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आठ गोताखोरों को यमुना में उतारा, लेकिन शाम तक टेंपो चालक का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


देरशाम तक गोताखोर टेंपो चालक को तलाशते रहे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि परिवार वालों से बातचीत में जो पता चला है उसके मुताबिक गृहक्लेश के चलते टेंपो चालक ने यमुना में छलांग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें