मंदिर में शस्त्र पूजन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में विजयदशमी पर हर वर्ष की तरह से इस बार भी बजरंग दल ने आगरा किले सामने स्थित श्रीराम मंदिर में सामूहिक शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजाइमान हो उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को चंदन लगाकर विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और हिंदू समाज की रक्षा का प्रण लिया।
तलवार, फरसा आदि शस्त्रों को पूजा गया। इस दौरान बजरंग दल के महानगर संयोजक बंटी ठाकुर ने कहा कि जीवन में शास्त्रों से विद्या आती है। इससे हमें समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान मिलता है। वहीं, शस्त्र विपरीत परिस्थितियों में जीवन मूल्यों की रक्षा करते हैं। इसलिए दोनों का पूजन किया जाता है। शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष मदन वर्मा, महानगर कार्य अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, महामंत्री राजीव शर्मा, महानगर संयोजक बंटी ठाकुर, गजेंद्र बघेल, अनूप वर्मा, रवि त्रिलोकानी, अवनीश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।