फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन पर हक हमारा, सरकार छीन रही बुढ़ापे का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक के बाद एक आंदोलनों ने रफ्तार पकड़ ली है। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने नगर में बाइक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शिक्षक व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की है। बुधवार को बीएसए कार्यालय से 11 बजे संयुक्त संघर्स संचालन समिति के बैनर तले बाइक जुलूस का शुभारंभ हुआ। जुलूस नगर के देवी रोड, घंटाघर चौराहा, लैनगंज, तांगा स्टेंड, कचहरी रोड, ईसन नदी होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। कलक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि नई पेंशन शिक्षकों के तथा कर्मचारियों के साथ धोखा है। इसमें बहुत सारी खामियां हैं। पुरानी पेंशन ही शिक्षकों तथा कर्मचारियों के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने कहा कि सरकार अनेक प्रकार की पेंशन योजनाओं का शुभारंभ कर रही है। वहीं शिक्षकों तथा कर्मचारियों की पेंशन को बंद कर रही है। यह अच्छा नहीं है। पेंशन ही कर्मचारी की बुढ़ापे की लाठी होती है। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नात एसोसिएशन के अध्यक्ष सुजीत चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए अब आंदोलन शुरू हो चुका है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बुढ़ापे में एक मात्र पेंशन ही शिक्षक व कर्मचारी का सहारा है जिसे सरकार ने छीन लिया है।

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान कमल किशोर, सत्यवीर सिंह, डॉ. कमलेश यादव, अवधेश शाक्य, हरिओम दुबे, मुहम्मद रफी, नवीन सक्सेना, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मौर्य, प्रेमचंद्र विनोद, शिवकुमार, महेंद्रपाल सिंह, प्रशांत मिश्रा, रोहित दिवाकर, आस्था यादव, विवके यादव, धीरज कुमार, संदीप यादव, अवलेंद्र आदि ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। जुुलूस में प्रदीप यादव, हरगोविन्द सिंह चौहान, डॉ. मनोज यादव, शिवकुमार, ओमनरायण, योगेश, यादव, सत्यप्रकाश, दलवीर, नृपेन्द्र शर्मा, कमलेश यादव, अनिल यादव, मुकेश जिन्दगी, गौरव पांडेय, कौशल गुप्ता, उर्वेश यादव, व्योम सक्सेना, रामसेवक, रजनीश, यादव ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें