फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! जिले में घूम रही बदमाशों की टोली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। जनपद में बढ़ रही घटनाएं इस बात की गवाह हैं कि इन दिनों यहां चोर, लुटेरे और बदमाशों की टोली घूम रहीं हैं। रात के समय लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बदमाश कभी भी लूट की घटनाओं को अंजाम देकर बेखौफ होकर निकल जाते हैं। इन अपराधों को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से विफल नजर आ रही है। शनिवार रात भी बदमाशों और चोरों ने घटनाओं को अंजाम दिया। अब लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। पेश हैं रिपोर्ट...


केस-1
झकरई में युवक को लहूलुहान कर लूटा
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव झकरई निवासी पुष्पेंद्र उर्फ करू पुत्र रामबहादुर देर शाम घर लौट रहा था। उसी समय आधा दर्जन बदमाशों ने उसे रास्ते में घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ पहले तो लोहे की सरिया से मारपीट की। इसके बाद बदमाश युवक को लहूलुहान कर उसके पास से 1500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान लूटकर ले गए। इसके बाद गांव झकरई निवासी ही मेघनाथ और रामपाल के घर भी बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से धावा बोला। हालांकि गांव के लोगों में जगार होने के कारण बदमाश घटना को अंजाम नहीं दे सके। बता दे इससे पांच दिन पहले भी झकरई में बदमाश आये थे। जिसमें चार लोगों को घायल करने के बाद बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

-------
केस-2
वीडियोग्राफर की दुकान से हजारों की चोरी
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अरुणा नगर निवासी कुलदीप पुत्र हरीसिंह मोहल्ले में ही वीडियोग्राफी की दुकान करता है। 29 अगस्त को वह किसी काम से शहर से बाहर गया था। उसी समय दुकान का चोरों ने मुख्य दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद चोर दुकान के अंदर से दो लैपटॉप, दो हार्डडिस्क, मोबाइल सहित अन्य हजारों का सामान चोरी करके ले गए। इसकी जानकारी उसे घर लौटने पर हुई। जिसे लेकर उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

--------
केस-3
मलावन, जलेसर व शहर में हो चुकी है घटनाएं
एटा। अलीगंज में हुई बदमाशों की घटना से पहले थाना मलावन क्षेत्र के गांव सोंहार में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। जिसमें बदमाशों ने सब्जी विक्रेता देवेंद्र को लहूलुहान करके फरार हो गए। जिसका परिजन आगरा अस्पताल में इलाज करा रहे है। दूसरी तरफ तीन दिन पहले थाना जलेसर क्षेत्र में एक ही दिन में बदमाशों ने छह लोगों के साथ लूटपाट करने की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही बदमाशों ने लूटपाट करने के साथ ही राहगीरों ने बंधक बनाकर खेत में भी डाल दिया था। इसकी रिपोर्ट पीड़ित लोगों ने थाना जलेसर में दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस तीन दिन गुजर जाने के बाद भी किसी भी बदमाश का पता नहीं लगा सकी है। इसी क्रम में शहर की ठंडी सड़क से गुजर रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र दो दिन पहले तोड़कर ले गए थे। इसमें भी पुलिस को भी बदमाश हाथ नहीं लग सके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें