फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों की मौत से गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
दो युवकों की मौत से गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क से होकर निकल रही रोडवेज पर पथराव कर शीशे फोड़ दिए। गनीमत रही कि किसी यात्री के चोट नहीं पहुंची। घटना थाना बागवाला क्षेत्र के अलीगंज मार्ग की है।
विज्ञापन

रविवार को थाना क्षेत्र के गांव सोनसा निवासी आसू पुत्र अशोक कुमार और थाना मलावन के गांव जलालपुर निवासी टिंकू पुत्र जगदीश को रोडवेज बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे आंसू की मौके पर मौत हो गई, जबकि टिंकू को पुलिसकर्मी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर परिजन पहुंचे। जिन्होंने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर गांव सोनसा से गोलाकुंआ जा रहे थे। उन्हें अनियंत्रित रोडवेज बाइक में टक्कर मारकर मौकेे से फरार हो गई। आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। अलीगंज से एटा आ रही रोडवेज पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया जिससे रोडवेज के शीशे टूट गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे सिओ सिटी वरुण कुमार ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
यात्रियों को हुई परेशानी
युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वाहनों का आवागमन जहां के तहां रुक गया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी लम्बी कतार लग गई। इससे राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वर्जन
परिवारीजनों की मांग थी कि वह बस चालक पकड़ कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। तहरीर प्राप्त कर ली है। बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को नियमानुसार मदद कराई जाएगी।
वरुण कुमार, सीओ सिटी

अनियंत्रित कार ने बाइक को रौंदा, बच्चे की मौत
एटा। माता-पिता के साथ ननिहाल जा रहे एक आठ वर्षीय बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं हादसे में बच्चे के माता-पिता घायल हो गए। गंभीर हालत में पिता की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया।
थाना मिरहची के गांव नगला श्याम निवासी राजू अपनी पत्नी पूनम और दोनों बेटा सोनू और मोनू को लेकर बाइक से ससुराल सींय जा रहा था। जारथर और नगला नत्थू के बीच सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आठ वर्षीय सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पूनम और राजू घायल हो गए। चार वर्षीय मोनू छिटक कर अलग जा गिर पड़ा। दुर्घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से राजू को आगरा रेफर कर दिया गया।
इधर, थाना पिलुआ के गांव धारिकपुर निवासी मुनेश पुत्र जयपाल सिंह बहन संतोष देवी पत्नी नेपाल सिंह निवासी नगला दुबे थाना रिजोर को बाइक से लेकर घर जा रहा था। निधौली कलां रोड स्थित गांव पलिया के पास मुनेश की बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। हादसे में भाई-बहन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें