मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के फेसबुक फ्रेंड को बुधवार की सुबह युवती के परिजन घर से उठा ले गए। उसे एक कमरे में बंदकर जमकर धुनाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई। वहां युवती के परिजनों ने तहरीर दी। युवक एक महिला होमगार्ड का पुत्र है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी होमगार्ड के पुत्र को फेसबुक पर एक वाल्मीकि युवती को दोस्त बनाना महंगा पड़ गया।
बुधवार की सुबह फेसबुक पर हुई बातचीत के बाद दोनों मिलने को तैयार हुए। जब इसकी जानकारी युवती के परिजनाें को हुई तो उन्हाेंने पूछताछ की। युवती ने सारी बात परिजनों को बता दी।
इसके बाद परिजन आरोपी युवक के घर पहुंच गए। उसे घर पर लाने के बाद एक कमरे में बंदकर जमकर धुनाई की। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया और थाने ले गई।
युवती के परिजनों की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। समाचार लिखे जान तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।