फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी(मैनपुरी)।सात दिन पूर्व फर्रुखाबाद से अपहृत किया गया युवक आरोपियों के चंगुल से भाग निकला। अपहरणकर्ताओं ने युवक के हाथ में गोली मार दी।
विज्ञापन



घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। बुधवार को फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद स्थित नीमकरोरी निवासी राजकिशोर मिश्रा का 14 अगस्त को फर्रुखाबाद के केशवपुर से अपहरण हो गया था।


बुधवार सुबह राजकिशोर घायल अवस्था में किशनी-इटावा मार्ग पर स्थित गांव जटपुरा के पास एक होटल पर पहुंचा। युवक ने होटल पर पहुंचकर 100 नंबर पर कॉल करने के लिए कहा।
विज्ञापन



उसके हाथ में गोली लगी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी ले जाकर घायल का मेडिकल कराया। युवक ने बताया कि उसका परिवार के ही लोगों से 30 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।


14 अगस्त को परिवार के ही कुछ लोगों ने उसका फर्रुखाबाद से अपहरण कर लिया। सात दिन तक अपहरणकर्ता उसे एक घर में बंद किए रहे। मंगलवार रात 12 बजे उसे थाना क्षेत्र में मारने के इरादे से लेकर आए थे।
विज्ञापन



जटपुरा स्थित बगीचे के पास उसे गाड़ी से नीचे उतारकर गोली मारने लगे, लेकिन उसने तमंचा पकड़ लिया। तमंचा पकड़ने से उसके हाथ में गोली लग गई। रात का फायदा उठाकर वह खेतों की तरफ भाग गया।


रातभर खेतों में छिपा रहा। सुबह होटल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। युवक के भाई राहुल मिश्रा ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें