फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में जूनियर बॉक्सिंग व कबड्डी टीमें चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में नौ से 12 अगस्त तक एटा के पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली प्रदेशीय सब जूनियर बॉक्सिंग बालिका प्रतियोगिता के मंडलीय चयन के लिए जिले की टीम की घोषणा कर दी गई। इसमें अंजना, प्रिया, निधि, राखी और सोनम को मौका दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं 16 से 18 अगस्त तक फैजाबाद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली प्रदेशीय जूनियर कबड्डी बालक प्रतियोगिता के लिए घोषित हुई जिले की टीम में महेश कुमार, जीतेश, नारायण, सत्य प्रकाश, राजवीर सिंह, उत्कर्ष गौतम, अजीत धनगर, पंकज, संजीत सिंह, देवीलाल, राहुल, सचिन व वीकेश कुमार का चयन किया गया।

जिला क्रीड़ाधिकारी जीडी बारीकी ने बताया कि अब इस टीम का मंडलीय चयन आठ अगस्त को आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। चयन प्रक्रिया में जिला कबड्डी संघ के सचिव सुनील श्रीवास्तव आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें