फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर दलित युवती को पीटा, बहन का एडमिशन कराने कालेज जा रही थी पीड़िता

Tue, 07 Aug 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

छोटी बहन का बीए द्वितीय वर्ष में एडमिशन कराने जा रही युवती के साथ शोहदों ने सरेराह मारपीट की। जातिसूचक गालियां दिए जाने के साथ जूते-चप्पल भी बरसाए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित युवती सोमवार को अपराह्न 12 बजे छोटी बहन का बीए द्वितीय वर्ष में एडमिशन कराने के लिए कालेज जा रही थी। जब दोनों कालेज की लाइब्रेरी के सामने पहुंचीं तो वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने फब्तियां कसने के साथ ही हाथ पकड़ लिया। युवती ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया। युवती को लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि वहीं एक युवक ने जूता उतारकर चेहरे पर मारा। आसपास लोगों को एकत्रित होता देख मनचले धमकी देकर भाग गए।

इस घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दीं, लेकिन कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। वहीं कालेज प्रबंधक का कहना है कि जिन छात्रों ने ये हरकत की है, उनका प्रवेश निरस्त कर दिया गया है। उधर, सीओ ने मामले में थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रा और उसके परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बेहद गंभीर है, थाना पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में होंगे।  
प्रयांक जैन, सीओ भोगांव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें