फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सम्मेलन में खोली भाजपा की पोल,

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। खंडेलवाल सेवा सदन गोवर्धन रोड पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर तीखे वार किए गए और भाजपा को जुमलेबाजों की सरकार बताया। कांग्रेसी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सम्मेलन के मुख्य अतिथि महेश पाठक ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की सरकार है। चार साल में प्रधानमंत्री ने जनता की गाढ़ी कमाई से 41 हवाई यात्रा और 52 देशों के दौरे किए जिसमें तीन अरब से अधिक रुपये का खर्चा आया। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक सिंह चकलेश्वर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी को एक हजार करोड़ दिया है।

अन्य वक्ताओं में एआईसीसी सदस्य उमेश पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, मास्टर प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव मलिक अरोड़ा, महिला जिलाध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, नगर अध्यक्ष शालू अग्रवाल, दिलजीत, सेवा दल अध्यक्ष मनोज गौड़, युवक कांग्रेस अध्यक्ष यतींद्र मुकद्दम, एनएसयूआई अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, अब्दुल जब्बार, गिरधारी लाल पाठक, रमेश शर्मा, भूरी सिंह जायस, हाजी यामीन कुरैशी और मनीष लंबरदार, पार्षद रीतेश पाठक और ध्रुव नारायण शर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें