फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवेज फार्म पर होगी अब फलों की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार स्थित सीवेज कृषि फार्म पर अब फलों की खेती की जाएगी। अब तक यहां पर किसानों द्वारा सिर्फ सब्जियां उगाई जाती थीं। नगर निगम द्वारा यह निर्णय आय बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस संबंध में निगम द्वारा जल्द ही ठेका दिया जाएगा।
विज्ञापन


अपनी आय बढ़ाने में जुटा नगर निगम शीघ्र ही जमुनापार स्थित सीवेज फार्म पर फलों की पैदावार करने जा रहा है। इसके तहत उसके द्वारा पूरे कृषि फार्म को अन्य ठेकेदार को देकर आम, अनार, पपीता, लीची आदि की पैदावार की जाएगी। इसके लिए निगम द्वारा इस प्रकार से फलों की पैदावार करने वाले संस्थान से बात की जा रही है।
उसके द्वारा जल्द ही इस प्रकार का ठेका दिया जा सकता है। निगम द्वारा वर्तमान में खेती कर रहे किसानों को भी सब्जियों की खेती करने दी जाएगी और बीच-बीच में फलों की पौध लगवाई जाएंगी। फलों का रखरखाव किसानों द्वारा ही किया जाएगा। इस प्रकार से खेती कर रहे किसान भी व्यवस्थित हो जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी रहे निगम द्वारा सीवेज फार्म में करीब 42 प्लाट काटे गए हैं यह प्लाट स्थानीय किसानों को खेती करने के उद्देश्य से दिए गए हैं परंतु इससे निगम को अधिक लाभ नहीं होता।

संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जल्द फिलहाल हम इस पर विचार कर रहे हैं कि फलों की खेती किस प्रकार से की जाए। जल्द ही नगर निगम द्वारा जमुनापार के कृषि प्लाट में फलों की पैदावार की जाएगी। इससे निगम की आय में इजाफा होगा और फलों की पैदावार भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें