फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियुगी चाचा ने भतीजी के साथ लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। थाना बरसाना के एक गांव के मुंहबोले चाचा-भतीजी का प्रेम सिर चढ़कर ऐसा बोला कि दोनों ही रिश्तों की मर्यादा भूल बैठे और घर से भाग कर दिल्ली में एक मंदिर में सात फेरे ले लिए। परिजनों की मानें तो लड़की अभी नाबालिग है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों को बरसाना स्थित राणा की बगीची के निकट से गिरफ्तार कर किशोरी परिजनों को सौंप दी है। चाचा को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार गांव का युवक छोटू, लड़की का मुंहबोला चाचा है। 27 मार्च की दोपहर घर आया और उनकी 17 वर्षीय लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर ले गया। पीड़ित पिता द्वारा थाना बरसाना में नामजद मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी सुनील तोमर ने बताया कि बुधवार को प्रात: 10 बजे दोनों को बरसाना स्थित राणा की बगीची के निकट से गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में पाया कि दोनों ने घर से भाग जाने के बाद दिल्ली के एक मंदिर में फेरे लिए थे तथा गुरुग्राम में रह रहे थे। दोनों न्यायालय में कोर्ट मैरिज के लिए जा रहे थे। लड़की अपने आशिक चाचा के साथ रहने के लिए जिद पर अड़ी थी। लड़की के बयान लेने के बाद परिजनों को लड़की सौंप दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें