फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ पूर्मिणा पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा के लहरा, कछला, हरि की पौढ़ी, शहबाजपुर, कादरगंज, इस्माइलपुर आदि घाटों पर डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। घाटों पर बने प्राचीन मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

पूर्णिमा की तिथि सुबह 8:11 बजे लगी। इसके चलते स्थानीय श्रद्धालु देर से गंगा स्नान के लिए घरों से निकले। बाहरी जनपदों से आने वाले जो श्रद्धालु समय से पहले पहुंच गए उन्होंने भी पूर्णिमा तिथि लगने का इंतजार किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा अर्चना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऐसे भी रहे जिन्होंने गंगा मैया की पैरावनी भी की। श्रद्धालु घाटों पर बने प्राचीन मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भी पहुंचे। गंगा मैया के जयकारों के बीच घंटे घड़ियालों की आवाज वातावरण को धर्म मय बना रही थी। श्रद्धालुओं ने निर्धनों को अन्न वस्त्र आदि वस्तुएं दान की। निर्धनों को भोजन भी कराया।
आज भी होगा गंगा स्नान
कासगंज। पूर्णिमा की तिथि गुुरुवार को भी रहेगी। सुबह 10: 22 तक पूर्णिमा की तिथि रहेगी। जो श्रद्धालु बुधवार को गंगा स्नान के लिए घाटों पर नहीं पहुंचे वे आज गंगा स्नान को पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जाम के झाम से परेशान रहे लोग
कासगंज। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के एवं स्थानीय श्रद्धालु अपने वाहनों से गंगा स्नान को पहुंचे। पुलिस व यातायात पुलिस की अतरिक्त व्यवस्था न होने से मार्गों पर जाम के हालात पैदा हो गए, जिससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हो गई। जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा तिरछा होकर भी निकाला जाने लगा। जिससे सर्कुलर रोड जाम हो गया। काफी देर तक जाम में फंसे रहने से वाहनों में बैठे श्रद्धालु यात्री काफी परेशान रहे। राहगीरों को भी जाम के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें