फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई का गोदाम पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का छापा

विज्ञापन
एफसीआई का गोदाम पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सकीट (एटा)। एसडीएम ने एफसीआई गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। घटतौली की शिकायत को लेकर एसडीएम नेे गोदाम में कांटा लगवाकर न केवल तुलाई कराई। बल्कि गोदाम को सीज कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा के एफसीआई गोदाम पर बोरों में की जा रही घटतौली और कालाबाजारी को लेकर लगातार जिलाधिकारी अमित किशोर को शिकायत मिल रही थी। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर को मौके पर भेजा। जिनके साथ जिला पूर्ति अधिकारी भी मौजूद रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि गोदाम में करीब बीस हजार गेहूं के बोरे है, जिनमें से करीब एक हजार बोरो की तोल करा दी है। सभी बोरो की तोल कराई जाएगी। बुधवार देर शाम गोदाम को सीज कर दिया गया है। उसे गुरुवार को फिर से ख्ुालवाया जाएगा। जिसके बाद तोल शुरू होगी। श्री तंवर ने बताया कि स्टॉक रजिस्टर और गोदाम में रखे बोरो का मिलान करने के लिए यह तोल कराई जा रही है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोदाम में बड़ा खेल होने की आशंका जताई जा रही है।
- पूर्व में भी दर्ज होती रही है शिकायत
सकीट के एफसीआई गोदाम की पहली बार शिकायत दर्ज नहीं हुई है। अब से पहले भी कई बार गोदाम में गेहूं के कालाबाजारी और घटतौली को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। मगर जिलाधिकारी ने इस बार मामले की पूरी तरह जांच कराए जाने की ठान ली है।
विज्ञापन


एफसीआई गोदाम में घटतौली को लेकर शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर एसडीएम सदर को मामले की जांच को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमित किशोर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें